पीडि़ता के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात उसका पति मजदूरी पर गया हुआ था। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात्रि में करीब दो बजे एक पड़ोसी युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया, तो उसने तमंचा निकाल कर उसे व उसके बच्चोंं को गोली मारने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इस संबंध में किसी को बताने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।