हापुड़। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने गुरुवार सुबह हापुड़ की हैंडलूम नगरी पिलखुआ में गांधी संकल्प यात्रा का समापन और सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती पर जोरदार स्वागत किया गया। सरदार बल्ल्भ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी में सैंकड़ों भाजपाइयों ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी में काफी मात्रा में छात्र भी शामिल हुए।