गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में संघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बुधवार देर रात भी लोनी इलाके में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने 5 राउंड गोली चलाकर बाइक सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान इनामी बदमाश के रूप में हुई। जिसकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी।