गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में राजनीतिक दलों ने मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती

अम्बेडकर पार्क में जयंती पर एक साथ नजर राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज

2 min read
ambedkar anniversary celebration

गाजियाबाद। भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में राजनीतिक और सामाजिक लोगों का सुबह से ही तांता लगा रहा। लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। महानगर में महोत्सव जैसा माहौल रहा। भाजपा, बसपा, सपा, रालोद, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी अंबेडकर जयंती समारोह मनाए गए। गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने अम्बेडकर जयंती को सामाजिक न्याय के रूप में मनाया।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो
नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में आज सुबह से ही मेला लगा है। यहां बाबा साहेब से जुड़े साहित्य से लेकर खिलौनों तक के स्टॉल लगाए गए। बाबा साहेब के अनुयायी सुबह से ही जुलूस के रूप में वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर रहे हैं। शहर जय भीम के उद्घोष से गूंजता रहा। सुबह पूर्व विधायक सुरेश बंसल ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और केक काटा। उसके बाद सभी राजनीतिक दलों के लोगों का तांता अंबेडकर पार्क में लगा रहा। बसपा नेता कविन्द्र चौधरी, सिकंदर यादव, जिलाध्यक्ष विनोद अर्पित ने फूल अर्पित किए।

एनसीआर के इस शहर में आज संभल कर निकले, लंबा हो सकता है सफर
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह शामिल हुए। उन्होने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ.अम्बेडकर लोकतंत्र के निर्माता थे। वो एक ऐसी शख्सिय थे जिन्होंने देश में समता और समानता के अधिकारों को संविधान के माध्यम से लागू किया।

उधऱ सपा ने पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि भारत का संविधान और देशों के संविधान के मुकाबले सबसे अच्छा है जिसमें सभी वर्गों को एक समान अधिकार दिया गया चाहे वह गरीब हो चाहे अमीर सब को संविधान में बराबर का हक दिया गया उन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी साथियों से डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के बताए गए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

Updated on:
14 Apr 2018 03:06 pm
Published on:
14 Apr 2018 03:01 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट