आमर सिंह का आजम खान पर बड़ा बयान 'जबतक ऐसे लोग हैं मुसलमान नहीं है सुरक्षित' कांग्रेस पर लगाया राफेल का झूठा मुद्दा उठाने का आरोप
गाजियाबाद। वोट डालने पहुंचे अमर सिंह ने देश हित में वोट डालने की अपील की। इस दौरान गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। अमर सिंह ने रामपुर में गठबंधन प्रत्याशी आजम खान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान जैसे लोग जिनका यह बयान आया था कि अमर सिंह की बेटी को तेजाब डालकर जला दो, उनकी पत्नी को काटकर टुकड़ों में फेंक दो और अमर सिंह को मार डालो। यह बयान आजम खान ने सार्वजनिक रूप से दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ऐसे लोगों को मारा नहीं जाएगा तब तक मुसलमान सुरक्षित नहीं है। जो बेहद शर्मनाक बयान है और उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने राफेल मुद्दा जबरदस्ती का बनाया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी कांग्रेस ने नहीं माना था। उसके बाद कुछ फर्जी दस्तावेज प्रशांत भूषण द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए थे, जिन्हें केवल सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लेने की बात कही है सुप्रीम कोर्ट ने यह कहीं नहीं कहा है कि सरकार राफेल के मामले में कहीं भ्रष्टाचारी में लिप्त है।
उन्होंने कहा कि यह फर्जी दस्तावेज उस प्रशांत भूषण के द्वारा दिए गए हैं जिस प्रशांत भूषण ने यह कहा था कि कश्मीर को पाकिस्तान के हवाले कर देना चाहिए और उसके बाद राष्ट्रभक्त लोगों ने प्रशांत भूषण की जूतों से पिटाई की थी। उन्होंने सीधा सीधा आरोप लगाया कि यह सब लोग भारत विरोधी हैं और पाकिस्तान हितैषी हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .