गाज़ियाबाद

बेटी का रोका कर लौट रहे थे वापस, अचानक बरपा कहर, हो गई एक की मौत, कई घायल

एक ही परिवार के 11 लोग थे गाड़ी में सवार, तूफान के कहर से गा़ड़ी के उपर गिरा पेड़

2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में रविवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों पर पर जमकर अपना कहर बरपाया। दोपहर तक भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शाम होते होते तेज हवा और बारिश ने एक तरफ गर्मी से राहत दी तो दूसरी तरफ जानलेवा भी साबित हुई। जहां देर शाम बेटी का रोका कर वापस बुलंदशहर लौट रहे एक परिवार पर महातूफान ने अपना रौद्र रुप दिखाया। जिसमें एक लोग की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

दरअसल गाजियाबाद को लोनी से बेटी का रोका चढ़ाकर वापस लौट रहे परिवार पर आंधी जानलेवा साबित हुई। मारुति इको कार एक ही परिवार के 11 लोग सवार हो कर बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी लाल कुआं से आगे दादरी रोड स्थित शिवमंदिर के पास गाड़ी के उपर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे बुलन्दशहर के रहने वाले ड्राइवर राजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गाजियाबाद के आनंद अस्पताल में चल रहा है। जहां एक कि हालत गम्भीर बनी हुई है।

गाजियाबाद में बीती रात सिर्फ लालकुंआ ही नहीं बल्कि राजनगर, विजय नगर,मेरठ रोड, एनएच-24 पर कई जगह पर पेड़ गिरने से सड़क पर चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्थानों पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर यातायात को चालू किया है । तो कई इलाकों में तेज आंधी के बाद बिजली भी कटी रही जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती 2018: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कल जरूर करें ये 10 आसान से उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Published on:
14 May 2018 09:51 am
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला