गाज़ियाबाद

पासपोर्ट आवेदकों के लिए बड़ी खबर: 23 अप्रैल को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत, मौके पर ही सुलझेंगी लंबित फाइलें

अगर आपका पासपोर्ट आवेदन लंबे समय से अटका हुआ है और आप दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है।
2 min read
easier passport making process Passport Seva Programme mp news (फोटो सोर्स- ANI)
Passport (फोटो सोर्स- ANI)

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) गाजियाबाद एक विशेष पहल करते हुए आगामी 23 अप्रैल को ‘पासपोर्ट लोक अदालत’ का आयोजन करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उन आवेदकों की फाइलों का तुरंत निस्तारण करना है, जिनके मामले किसी तकनीकी या दस्तावेजी कारण से लंबित पड़े हैं।

शाम 3 बजे से शुरू होगा सीधा संवाद

यह विशेष लोक अदालत 23 अप्रैल को शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद के कक्ष संख्या 320 में होगा। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे और आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

पासपोर्ट सेवाओं में आ रही दिक्कतों से मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को पासपोर्ट सेवाओं में आ रही दिक्कतों से जल्द राहत मिल सके। लोक अदालत के माध्यम से विशेष रूप से उन मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय से लंबित हैं या जिनमें किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेजी समस्या के कारण देरी हो रही है, हालांकि सीमित समय को देखते हुए इस लोक अदालत में केवल 50 आवेदकों की फाइलों का ही निस्तारण किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

जानें कौन से पेपर जरूरी

आवेदकों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह पहल उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, जो लंबे समय से अपने पासपोर्ट से संबंधित समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा की गई यह कोशिश प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ सेवाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को भी बढ़ावा देगी।

Updated on:
21 Apr 2026 04:35 pm
Published on:
21 Apr 2026 04:35 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी