गाज़ियाबाद

यूपी के इस नगर पालिका पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बार-बार बदले जा रहे कूड़ेदान पर उठे सवाल पैसे बनाने के लिए कूड़ेदान बदलने का लगा आरोप
less than 1 minute read
loni.png

गाजियाबाद. यूं तो कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है, लेकिन जमीनी हालात बिल्कुल ही इससे अलग है। इसी भ्रष्टाचार को लेकर लोनी नगर पालिका विवादों में फंसती नजर आ रही है। जहां क्षेत्रीय जनता ने नगर पालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए बताया कि लोनी नगर पालिका में बार-बार डस्टबिन के रूप में कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। यहां लोगों का मानना है कि पहले लोहे के डस्टबिन लोनी क्षेत्र में लगाए गए थे। इसके बाद अब उसे हटाकर प्लास्टिक के डस्टबिन लगाए गए हैं। फिर बाल्टी नुमा प्लास्टिक के डस्टबिन लगाए गए। उसके बाद अब स्टील के डस्टबिन लोनी में जगह-जगह लगाए जा रहे हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठना लाजमी है कि क्या मौसम के हिसाब से डस्टबिनओं का फैशन बदल रहा है या किसी कंपनी से सांठगांठ कर कूड़ेदान के नाम पर लाखों रुपए का खेल खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रिटायर दारोगा के बेटे ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली, चौंकाने वाली है वजह

दरअसल, यह पहला मामला नहीं है, जब सफाई इंस्ट्रूमेंट्स के रूप में लोनी नगर पालिका कमीशन खोरी का खेल खेल रही है। इससे पहले स्विपिंग मशीन को लेकर भी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पर सवाल उठते हैं। वहीं, इस मामले में लोनी उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता को लिखित में जवाब मांगा है, जबकि लोगों का मानना है कि अगर कूड़ेदान अपनी जगह पर रखे हुए टूटते या खराब होते हैं तो वह हटाकर वापस नगर पालिका के कैंप कार्यालय के भंडार में कैसे पहुंचाते हैं।

Published on:
21 Jan 2020 06:21 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी