गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा, बताया 2019 में भाजपा किससे करेगी गठबंधन

2019 में फिर से बनेगी भाजपा सरकार-महेंद्रनाथ पांडे
2 min read
Mahendra nath Pandey

हापुड़। उत्तर प्रदेश में बुआ-बबुआ (सपा-बसपा) के गठबंधन का कोई असर नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। भाजपा सीधे जनता से गठबंधन करेगी और जनता के गठबंधन के दम पर ही एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के खास ये सपा नेता हो सकते हैं कैराना उपचुनाव में प्रत्याशी, शुरू किया क्षेत्र का दौरा

प्रदेश सरकार का काम स्वागत योग्य है। हमारी सरकार जनता के हितों के लिए नई योजनाएं ला रही है। भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। ये बातें रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने हापुड़ में स्वागत समारोह के दौरान कहीं। वह रविवार को मेरठ तिराहा पर स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस दल में हर कार्यकर्ता को आदर और सम्मान मिलता है। प्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। केंद्र की तरह प्रदेश सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही कड़ा कानून लाने वाली है।

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बात को जानती है कि यह गठबंधन केवल दिखावा है। दो विपरीत विचारधारा के लोगों के बीच हुआ गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल पाता है। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का हापुड़ सदर से भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक पाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published on:
23 Apr 2018 05:14 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई