गाज़ियाबाद

शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे युवक, अचानक सामने आ गई बाइक, फिर दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -चारों को हिरासत में लिया गया -गाड़ी से शराब की बोतल बरामद -घायल की हालत गंभीर

2 min read

गाजियाबाद। जनपद के थाना कवि नगर इलाके में शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला। जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार चार युवकों को पकड़ लिया और आनन फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे युवक को अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे लेते हुए कार में सवार चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।फिलहाल घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार देेेर रात थाना कवि नगर इलाके में नशे में धुत एक होंडा सिटी कार में सवार चार युवकों के द्वारा बाइक सवार को रौंद दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक करीब 10 फीट ऊपर उछल गया और कार के ही शीशे पर आ गिरा। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही यह भयानक हादसा हुआ तो मौके पर खड़े लोगों ने घायल युवक को उठाया और कार में सवार चारों युवकों को पकड़ लिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। उधर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गाड़ी से शराब की बोतल भी बरामद की है। युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी देते हुए थाना कवि नगर के थाना अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि एक होंडा सिटी कार में सवार चार युवकों के द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मार दी गई। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चारों युवकों को पकड़ लिया गया है। उनकी कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। पकड़े गए सभी युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जो कि नशे में पाए गए हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
18 Jun 2020 12:48 pm
Published on:
18 Jun 2020 12:47 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी