गाज़ियाबाद

घर के पास कुत्ता घुमा रहे शख्स को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली- देखें वीडियो

पुलिस बदमाशाें का पता लगाने में जुटी

less than 1 minute read
घर के पास कुत्ता घुमा रहे शख्स को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली- देखें वीडियो

गाजियाबाद। रिश्तेदार के घर आकर मंगलवार देर रात सड़क पर कुत्ता घुमा रहे शख्स को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गये। इस दौरान मौके से गुजर रहे लोगों ने युवक घायल देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस अभी कई एंगल से मामले की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में नवीन नाम का शख्स अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। वह मंगलवार रात कुत्ता घुमाने बाहर गया था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बदमाश गोली मारकर फरार हो गये। वहीं नवीन के जबड़े में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने नवीन को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना विजय नगर थाना अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस कई एंगल से मामले जांच में जुटी हुई है। और हमलावरों की तलाश की जा रही है ।जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
29 May 2019 03:36 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर