बिजनौर। लोकसभा सीट पर बसपा सांसद बनने की बधाई देने के बहाने नजीबाबाद में दिनदहाड़े बसपा नेता और उसकी भांजे की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बदमाशों का सुराग लग गया है। जिसके बाद पुलिस जल्द ही इस मामले को खोल सकती है। दरअसल पुलिस के हाथ इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें बसपा नेता की हत्या करने वाले बाइक सवार दो बदमाश हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर जाते दिख रहे है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।