22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / प्रेम प्रसंग में फैक्ट्री के अंदर युवक की हत्या के बाद पुलिस ने किया खुलासा, दाे आराेपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

प्रेम प्रसंग में फैक्ट्री के अंदर युवक की हत्या के बाद पुलिस ने किया खुलासा, दाे आराेपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

फैक्ट्री के अंदर की गई थी हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 May 2019, 12:37 PM IST

news

प्रेम प्रसंग में फैक्ट्री के अंदर युवक की हत्या के बाद पुलिस ने किया खुलासा, दाे आराेपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

बुलंदशहर। प्रेमिका की शादी के बाद भी उससे मिलने जाने का पता लगते ही चार युवकों ने प्रेमी की उसी के पिता की फैक्ट्री में हत्या कर दी। हत्या के इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को सोमवार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें - पानी की तलाश में जंगल से निकलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरा बारहसिंगा, लोगों ने निकाला बाहर- देखें वीडियो

हत्या के दो दिन बाद ही पुलिस ने दबोचे आरोप हत्यारे

बुलंदशर के खुर्जा नेहरू चुंगी स्थित जे के इंजीनियर फैक्ट्री में 2 दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते जावेद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इसका पता लगते ही आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने दो हत्यारों को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी अब भी फरार है। जिनके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम हाशिम और रियाज है। इनसे तमंचा बरामद किया तमंचे से जावेद की हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जावेद और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों समझा बुझाकर उन्होंने लड़की की शादी सिकंद्राबाद में कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी शक था कि जावेद लड़की से मिलता था। इसी को लेकर चारों युवकों ने जावेद के पिता की फैक्ट्री में जाकर उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुंडा खेड़ा चौराहे से हाशिम और रियाज़ को किया गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।