गाज़ियाबाद

हाईस्पीड बाइक पर बैठे बदमाशों ने महिला के गले से ऐसे झपटी चेन, CCTV में कैद हुई वारदात- देखें वीडियो

Highlights बदमाशों ने महिला को ऐसे बनाया अपना निशाना, कैमरे में आये सामने महंगी हाईस्पीड बाइक पर वारदात को अंजाम देने आए थे बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर भाग रहे थे बदमाश
2 min read
Feature image

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस भले ही मुठभेड़ के दौरान तमाम शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही हो, लेकिन (Criminals) बदमाश मौका पाते ही एक नई वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो रहे हैं। इसी कड़ी में जब बाइक पर सवार दो बदमाशों द्वारा एक महिला के गले की चेन लूट ली। यह पूरी वारदात पास में लगे (CCTV) सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रही थी महिला

दरअसल शनिवार को एक महिला गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में डबल टंकी के पास से अपने बच्चे को स्कूल की छुट्टी के बाद घर ले जा रही थी। इसी दौरान (HighSpeed Bike) हाईस्पीड बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। पीडि़ता जब तक कुछ समझपाती बदमाश फरार हो गये, लेकिन यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उधर पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर शुरू की जांच

उधर अपने साथ लूट की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। जहां उसने पुलिस को लूट की शिकायत दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के थाना अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है ।एक महिला के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा उसके गले की चेन लूटी गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं ।जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Published on:
17 Nov 2019 01:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी