पुलिस के अनुसार, मृतक गुड्डू की हत्या उसी के बड़े भाई रवि द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर की गई थी। मृतक गुड्डू तथा उसके दो अन्य भाइयों की बीच 7 बीघा जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जमीन की देखरेख गुड्डू ही करता था। मृतक गुड्डू उर्फ पंकज अविवाहित था, जबकि उसके दोनों बड़े भाइयों जितेंद्र और रवि की शादी हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार मृतक गुड्डू और उसकी भाभी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इसका पता चलते ही भाई रवि ने ही छोटे भाई गुड्डू की हत्या का प्लान तैयार कर लिया। रवि ने जमीन के लालच तथा भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू की हत्या करा दी।