ग्रेटर नोएडा। अगर आप भी टोल (Toll) बचाने के लिए (Fake Licence) फर्जी लाइसेंस या (ID Card) पहचान पत्र बनवाया है तो सावधान हो जाये। कहीं आप को भी जेल की हवा न खानी पड़ जाये। इसकी वजह ग्रेटर नोएडा के कोट गांव में स्थित टोल प्लाजा (Toll Plaza) द्वारा फर्जी दस्तावेज बनवाकर फ्री में टोल पास करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करना है। इसी अभियान के तहत टोल टैक्स कर्मियों के पास अब तक सैंकड़ों फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी सहित फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस से आरसी बनाकर टोल कर्मचारियों को धोखा देने की कोशिश कर रहे थे। टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारियों ने फर्जी आईडी को जप्त कर लिया हैं और इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी है। टोल टैक्स कर्मचारियों की तरफ से शिकायत की जाती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।