गाज़ियाबाद

बीजेपी नेता का विवादित बयान, हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

'हिंदू समाज को 'हम दो हमारे दो' के नारे को छोड़ने और 'हम दो-हमारे पांच' को अपनाए'
2 min read
hapud
बीजेपी नेता का विवादित बयान, हिंदू-मुस्लिम जनसंख्या को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

हापुड़। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं नेताओं के विवाद बयान भी शुरू हो जाते हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता शशि थरुर के हिंदू पाकिस्तान पर घमासान मचा हुआ है, वहीं अब बीजेपी नेता विनीत शारदा का एक बयान विवादों में आ गया है। विनीत शारदा ने हिंदू समाज से 'हम दो हमारे दो' बच्चों के नारे को छोड़ने और 'हम दो-हमारे पांच' बच्चे के सिद्धांत को अपनाने की सलाह दी। उनका कहना था कि अगर मौजूदा दौर चलता रहा, तब 25 साल बाद देश बूढ़ा हो जाएगा।

BJP के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले विनीत शारदा एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर संबोधित करते हुए हिंदुओं की संख्या को लेकर सलाह देते-देते विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को पांच-पांच बच्चे पैदा करने चाहिए, मुसलमान कहता है मैं एक मेरी तीन मेरे 18, हिंदू कहता है हम दो हमारा एक, लेकिन अब यह नहीं चलेगा कम से कम 5 बच्चे हिंदुओं को पैदा करने चाहिए।इस दौरान सरकार से अपील करते हुए कहा कि देश में जनसंख्या को लेकर कानून बनना चाहिए उसमें चाहे हिंदू हों या मुसलमान। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि जिसके दो से ज्यादा बच्चे हैं उनका वोटर ID कार्ड खत्म कर देना चाहिए और उनके मिलने वाली सारी सरकारी सुख सुविधाएं खत्म कर दी जाएं।

विनीत शारदा यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब इन की जनसंख्या कितनी थी और आज यह 25 करोड़ हैं। चाइना ने भी एक बच्चे को लेकर कानून बनाया था जो उनको वापस लेना पड़ा था। इसलिए हम चाहते हैं हमारा देश बूढ़ा देश ना रहे युवा देश रहे।

Updated on:
13 Jul 2018 09:29 am
Published on:
13 Jul 2018 09:28 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी