गाज़ियाबाद

भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा देखकर चौंक गये सब लोग

मुख्य बातें पिछले दस महीने से व्यापारी भाजपा नेता का चला भाईयों से चल रहा था संपत्ति विवाद बड़े और छोटे भाई को ठहराया मौत का आत्महत्या करने का जिम्मेदार पुलिस ने सुसाइड नोट और बेटे की शिकायत पर शुरू की जांच शहर में बड़ा व्यापारी होने के साथ ही भाजपा नेता था मृतक

3 min read
भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा देखकर चौंक गये सब लोग

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की थाना शहर कोतवाली इलाके की गुप्ता कॉलोनी में बुधवार को अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई। जब लोगों ने एक बड़े व्यापारी एवं भाजपा नेता के द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सुनी। घर वालों ने गोली चलने की आवाज सुनकर मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही व्यापारी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहांं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं भाजपा नेता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की वजह अपने ही परिवार के इन लोगों को बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार के साथ भाईयाें से अलग रहते थे व्यापारी

गाजियाबाद गुप्ता कॉलोनी में नवीन जैन अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में परिवार के साथ रहते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से बड़े आैर छाेटे भाई से प्रॉपर्टी विवाद के चलते वह अलग मकान में रहने लगे। बुधवार को नवीन जैन अपने गृप्ता कॉलौनी स्थित पैतृक मकान पर भाईयों से बात करने पहुंचे थे। यहां तीनों भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। इसी दौरान नवीन जैन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही लाेग दौड़ पड़े। उन्होंने घायल नवीन को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जेब से मिला स्यूसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार

नवीन जैन ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा हैं। जो उनके पास से मिला। पुलिस के अनुसार इसमें उन्होंने साफ तौर पर आत्महत्या करने का कारण अपने भाई पवन और पंकज जैन को बताया है। नवीन जैन के परिवार की गिनती पहले से ही प्रतिष्ठित व्यापारियों में रही है और नवीन जैन फिलहाल भाजपा नेता भी हैं। जैसे ही शहर के व्यापारियों को पता लगा, तो पूरे बाजार में शोक छा गया और लोगों की भीड़ उनके घर पर लग गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक नवीन जैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवीन जैन के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नवीन जैन के भाई पंकज और पवन जैन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी प्रथम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नवीन जैन नामक व्यापारी ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवीन जैन को उपचार के लिए यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नवीन जैन के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उधर नवीन जैन के बेटे द्वारा अपने ही ताऊ पवन और चाचा पंकज जैन के खिलाफ तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीड़ित की दी गई तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पवन और पंकज जैन को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

Published on:
05 Jun 2019 08:01 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर