गाज़ियाबाद

होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के ऑक्सीजन सिलेंडर के रूप में जीवनदान दे रहे भाजपा पार्षद

गाजियाबाद के वार्ड-10 की कोलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद की खास पहल। 40 लोगों की टीम लगातार लोगों को मुहैया करा रही है ऑक्सीजन। अलग-अलग जिलों से ऑक्सीजन सिलेंडर करा रहे हैं रीफिल।

2 min read
bjp parshad

गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिसके चलते यहां के सभी अस्पताल पूरी तरह से भरे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पाया वह अपने घरों में रहकर ही उपचार कर रहे हैं। इनमें से कुछ मरीज ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन की बेहद आवश्यकता है लेकिन उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। ऐसे लोगों के लिए गाजियाबाद के वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाली पप्पू कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने करीब 40 युवाओं की एक विशेष टीम का गठन किया है। जो दूरदराज से ऑक्सीजन लाकर घर पर उपचार कर रहे जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं।

पार्षद यशपाल पहलवान ने बताया कि सभी लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया है। इनकी इस विशेष टीम के अथक प्रयास से निःशुल्क आक्सीजन के वितरण से रोगियों को जीवनदान मिल रहा है। पिछले कई दिनों से पार्षद द्वारा गठित टीम जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही हरसंभव मदद पहुंचाने में जुटी है। शुक्रवार को भी 112 लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण किए गए। पार्षद के इस सेवा कार्य की जानकारी होने पर लोग लगातार आ रहे हैं। उनकी अम्बेडकर दलित उथान सुधार समिति की टीम में 40 युवा शामिल हैं।

यहां से आ रही ऑक्सीजन

पार्षद ने बताया कि जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सके, इसके लिए सोनीपत आक्सीजन प्लांट मुंडका दिल्ली, मुज्जफरनगर, मेरठ, गाजियाबाद लाल कुआं के प्लांटों पर समिति के युवक लाइनों में लगे रहते हैं। प्लांटों से बड़े आक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर लाए जाते हैं। इस प्रकार रोजाना करीब 150 से 200 जरूरतमंदों को आक्सीजन दी जा रही है।

Published on:
08 May 2021 01:27 pm
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए