गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हुआ जोरदार स्वागत, कांग्रेस पर यह कहकर बोला बड़ा हमला

मिशन 2019 के लिए हुआ भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
2 min read
Amit shah

गाजियाबाद। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का रविवार को समापन समारोह है। इस समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होने के लिए गाजियाबाद पहुंचे।

यूपी गेट, मोहननगर चौराहा, नंदग्राम चौराहे पर अलग-अलग कई जगह स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा अमित शाह गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां भी उनके काफिले के पीछे-पीछे चल रही थीं। जिससे काफी लंबा काफिला सड़क पर दिखाई देने लगा। जगह-जगह कार के शीशे से बाहर निकले कार्यकर्ताओं का अमित शाह ने अभिवादन किया। वहीं उनके गाजियाबाद आगमन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा चाक चौबंद और कड़ी व्यवस्था की गई।

इस दौरान सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के अलावा अमित शाह के कट्टर समर्थक उनके स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। वे यूपी गेट से लेकर गाजियाबाद तक करीब आधा दर्जन जगहों पर अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। यह आयोजन मुख्य रूप से 2019 की चुनाव की तैयारी को लेकर किया गया, क्योंकि इस दौरान तमाम जगह से भाजपा के महिला मोर्चे की महिलाएं मौजूद रहीं। गाजियाबाद में महिला मोर्चा को मजबूत किए जाने के उद्देश्य से इस आयोजन को रखा गया था।

बता दें कि यह आयोजन पिछले तीन दिनों से यहां चल रहा था। रविवार को समापन के दौरान खुद अमित शाह ने आकर 2019 के चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होने की बात कही। अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक जो कार्य किए हैं वह जनहित के लिए ही किए गए हैं और बहुत सारे ऐसे काम हैं जो पिछले सालों में कांग्रेस नहीं करा पाई। उनका सही प्रारूप भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।

Published on:
22 Apr 2018 04:19 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी