गाज़ियाबाद

BIG BREAKING: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 60 यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी

मेरठ से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस गाजियाबाद में नाले में पलट गई। जिसमें 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 1:57 PM IST
bus
BIG BREAKING: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 60 यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी

गाजियाबाद। नेशनल हाईवे 58 मेरठ रोड पर अचानक उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक 60 यात्रियों से भरी बस अचानक ही नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पूरी तरह नहीं पलटी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते से बाहर निकाला। इस दौरान किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बस पलटने का कारण बस में बैठे यात्रियों और आसपास खड़े लोगों ने ड्राइवर की लापरवाही को बताया है।

बता दें कि मेरठ से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस गाजियाबाद में नाले में पलट गई। जिसमें 60 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर यात्रियों से भरी इस बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। वहीं रास्ते में जाम लगा हुआ था और ड्राइवर ने बस को रोड के किनारे से निकालने की कोशिश की। सड़क किनारे नाला था, जिसमें बस अचानक से जा लटकी।

उधर, बस में बैठे यात्रियों ने भी बताया कि बस का चालक बहुत लापरवाही से बस को चला रहा था और पूरी सड़क पर भीषण जाम लगा था। जाम लगने के बावजूद भी उसने दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए बस को आगे निकालने का प्रयास किया। लेकिन अचानक ही साइड में गहरा नाला आ गया। जिसके बाद बस नाले में जा गिरी। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि बस पूरी तरह नहीं पलटी थी, नहीं तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी।

Published on: