
वीडियो वायरल: बीजेपी सांसद और विधायक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक बार फिर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का काम करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले 2 दिन से एक युवक की एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी युवक मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान व बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश मलिक के खिलाफ गाली-गलौज के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक अपने आपको बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला भनवाड़ा का बता रहा है। आरोपी युवक विधायक व सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के साथ गांव आने पर देखने की धमकी देता नजर आ रहा है। आरोपी युवक वीडियो में 11 अक्टूबर को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई के दौरान विधायक की उस वीडियो का भी जिक्र कर रहा है, जिसमें विधायक पुलिस अधिकारियों को 1 घंटे तक आरोपी पर लठ बजाने की बात कह रहे थे। उक्त युवक ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वे युवक को गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।
Updated on:
3 Nov 2018, 1:02 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 1:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.