गाज़ियाबाद

कैब ड्राइवर ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती को बनाया हवस का शिकार, फिर खेत में ले जाकर…

Ghaziabad Crime: पीड़िता का आरोप है कि कैब चालक ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसके कारण वह बेहोश हुई। इसके बाद कैब चालक ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2022, 12:50 PM IST
कैब ड्राइवर ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती को बनाया हवस का शिकार, फिर खेत में ले जाकर...

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से कैब चालक द्वारा दुष्कर्म कर उसे कद्राबाद क्षेत्र में फेंके जाने का मामला सामने आया है। हालांकि यह पूरा मामला 30 मई देर रात का बताया जा रहा है। लेकिन पीड़िता की दूसरे जिले के थाने में सुनवाई नहीं होने के बाद गुरुवार की शाम वह थाना मोदीनगर पहुंची। जहां उसने इस पूरे मामले को लेकर अज्ञात कैब चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहने वाली एक युवती मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। युवती को 30 मई को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में जाना था। जिसके लिए युवती ने एक कैब बुक की। जिसमें सवार होकर युवती दिल्ली के लिए रवाना हो गई। आरोप है कि रास्ते में उस कैब चालक ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब उसे होश आया तो उसने खुद को कद्राबाद क्षेत्र के खेत में पाया। पीड़िता का आरोप है कि कैब चालक ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। जिसके कारण वह बेहोश हुई। इसके बाद कैब चालक ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि वह सबसे पहले नजदीकी मोहिद्दीनपुर चौकी पहुंची लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह परतापुर थाने गई। लेकिन वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और मोदीनगर की घटना का हवाला देते हुए उसे वापस भेज दिया गया। जिसके बाद पीड़िता गुरुवार की शाम खुद थाना मोदीनगर पहुंची जहां पर उसने आरोपी कैब चालक के खिलाफ तहरीर दी। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मोदीनगर के कार्यवाहक एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि युवती के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवती का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान