पीड़िता के मुताबिक, जब उसने वसीम से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर इसका विरोध किया तो युवक ने उससे माफी मांग ली लेकिन उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। फरवरी 2022 में वह शराब के नशे में उसके घर पहुंच गया और गालीगलौज की। जब लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसने फिर माफी मांगी। लेकिनबाद में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि 24 अप्रैल को वह दोबारा उसके घर पहुंचा और उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उधर, इज्जतनगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।