गाज़ियाबाद

Ex मुस्लिम सलीम पर हमले का नया वीडियो, 7 मिनट तक 14 चाकू मारे, गला रेतकर तड़पाते रहे हमलावर

लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का एक और खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हमलावरों की दरिंदगी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दोनों सगे भाइयों जीशान और गुलफाम को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन […]

2 min read

लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का एक और खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में हमलावरों की दरिंदगी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दोनों सगे भाइयों जीशान और गुलफाम को अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है।

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में सलीम वास्तिक पर सरेआम धारदार हथियार से हमला किया गया था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमले की बर्बरता साफ दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें

महिला नेता का जंगल में मिला कंकाल, खोपड़ी-जबड़ा और रीढ़ की हड्डी अलग-अलग मिली, खोज में साथ-साथ घूमता रहा… वही निकला कातिल

ऑफिस में घुसकर किया था हमला

घटना 27 फरवरी की सुबह की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सलीम वास्तिक अपने ऑफिस में अकेले सोफे पर बैठे हैं। तभी बाइक से पहुंचे दोनों हमलावर हेलमेट पहनकर अंदर घुसते हैं। सलीम कुछ समझ पाते उससे पहले जीशान और गुलफाम यूट्यूबर सलीम को पहले पकड़ते दिख रहे हैं। इसके बाद जीशान सर्जिकल ब्लेड निकालकर उनके गले पर वार करता दिख रहा है, जबकि गुलफाम ने पेट और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते।

7 मिनट तक बरसाते रहे चाकू

फुटेज के मुताबिक, दोनों हमलावर करीब 7 मिनट 30 सेकेंड तक ऑफिस में रहे और सलीम पर लगातार हमला करते रहे। हमलावरों ने गले से लेकर पेट तक 14 बार चाकू मारे। इस दौरान सलीम खुद को बचाने की कोशिश करते रहे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले में जीशान की एक अंगुली भी कट गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के कपड़े खून से सने दिखाई दिए। घायल सलीम को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके दो ऑपरेशन हो चुके हैं और हालत नाजुक बनी हुई है।

पिस्टल थी, फिर भी चाकू से हमला

जांच में सामने आया कि हमलावरों के पास इटली मेड पिस्टल भी थी, लेकिन उन्होंने गोली चलाने के बजाय चाकू से हमला किया। पुलिस का मानना है कि आरोपी सलीम को तड़पाकर मारना चाहते थे। साथ ही गोली चलने से भीड़ जुटने का खतरा भी था।

दोनों आरोपी मुठभेड़ में ढेर

वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की और उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। 1 मार्च को लोनी में हुई मुठभेड़ में छोटा भाई जीशान मारा गया। मंगलवार रात इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गुलफाम भी ढेर हो गया।

गांव में पसरा मातम

दोनों आरोपी अमरोहा के सैदनगली के रहने वाले थे और गाजियाबाद के खोड़ा में किराए पर रहकर लकड़ी और इंटीरियर का काम करते थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम ने जताई थी नाराजगी

सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

Published on:
05 Mar 2026 09:11 am
Also Read
View All
‘ससुर पीछे नहीं खींचते तो चेहरा झुलस जाता’, ‘आंखों के सामने जल गया पूरा घर’, उन 45 मिनटों के खौफ की दास्तान

गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग: 9वीं से 11वीं मंजिल तक धधके 10 फ्लैट, कई परिवारों का सबकुछ राख

गाजियाबाद: गौर ग्रीन सोसाइटी की 3 मंजिलों में लगी भीषण आग; 8वें फ्लोर से शुरू हुआ तांडव 11वें तक पहुंचा, CM योगी ने दिए निर्देश

EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के मामले में बड़ा खुलासा! फिल्म के लिए ले चुका था 15 लाख; शामली के अलावा भी 2 जिलों से कनेक्शन

26 सालों तक छिपा रहा, EX मुस्लिम सलीम वास्तिक को एक गलती ने पकड़वाया, शामली के खूंखार की इनसाइड स्टोरी