गाज़ियाबाद

दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

केमिकल कारोबारी की हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
sahibabad
दिल्ली से आया था केमिकल कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। बदमाश मौका पाते ही जिले के किसी न किसी इलाके में एक नई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक केमिकल कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके की है जहां दिल्ली के एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक देर शाम 60 बर्षीय केमिकल कारोबारी किसी काम से साहिबाबाद के इंदिराप्रियदर्शनी इंडस्ट्रियल इलाके में काम से आया था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा होगए और कारोबारी को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि दो बाईक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग करके फररा हो गए। अब पुलिस आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके । साथ ही मृतक के घरवालों को भी सूचिक कर दिया गया है।

Published on:
22 May 2018 11:29 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी