गाज़ियाबाद

परिवार की लापरवाही से डेढ़ साल का मासूम टब में डूबा

समारोह की तैयारी में जुटा था परिवार
2 min read
child

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में समारोह की तैयारी में जुटे एक परिवार की छोटी सी लापरवाही से घर के चिराग की टब में डूबने से मौत हो गर्इ। घर में मौजूद उसके दादा को इसका पता करीब आंधे घंटे बाद नींद से जागने पर लगा। उन्होंने घर में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम की तलाश कि तो वह पानी से भरे टब में पड़ा मिला। वह आनन फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने डेढ़ साल के मासूम को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

घर पर मौजूद थे दादा आैर पोते

गाजियाबाद के लोनी इलाके की गौरी पट्टी में इसरार अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। इसरार के साथ उसके माता-पिता भी रहते हैं। इसरार के घर में कोई समारोह होने वाला है। जिसके चलते पूरा परिवार उसकी तैयारियों में व्यस्त था। बुधवार को भी लोग घर से बाहर सामान लेने गये थे। जबकि घर पर छोटे छोटे बच्चे डेढ़ साल का अयान आैर उनके दादा बाबू खान थे। उन्होंने बताया कि शाम करीब तीन बजे वह सो गए थे। इसी दौरान अयान खेलते हुए अचानक ही घर में रखे पानी के टब में गिर गया और करीब आधा घंटे से भी ज्यादा पानी के टब में ही डूबा रहा। उसके दादा को इसका पता नींद से जागने पर लगा।

नींद से जागने पर देखा, तो टब में पड़ा मिला मासूम

बच्चों के दादा बाबू खान ने बताया कि जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने अयान को देखा। उसकी आवाज न आने पर वह बाथरूम के पास पहुंचे। वहां अयान पानी के टब में डूबा हुआ मिला। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और पास के चिकित्सक को दिखाया। लेकिन अयान उस वक्त तक दम तोड़ चुका था। बच्चे की मौत के बाद से परिवार के सदस्यों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। वहीं पूरा परिवार अपनी इस लापरवाही पर बहुत अफसोस जता रहा है।

Published on:
29 Mar 2018 02:12 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी