
नोएडा।झांसी में तैनात मंडी इंस्पेक्टर मेडिकल लीव के दौरान एेसा काम कर रहा था। जिसे कर्इ लोग परेशान हो गये। इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो एक्सप्रेस वे थाना पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को उसके दो साथियों समेत दबोच लिया।आरोपी इंस्पेक्टर के पास से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी भी मिली है। यह गाड़ी मंडी सचिव की बतार्इ जा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेजकर मामले में सचिव की भूमिका भी जांच रही है।
यह काम करते हुए पुलिस ने दो साथियों संग दबोचा मंडी इंस्पेक्टर
नोएडा एक्सप्रेस वे थाने में पुलिस की गिरफ्त आया। मंडी निरीक्षक मनोज सूरी पिछले कई दिन से दो निजी गार्ड साहब सिंह और श्यामपाल के साथ मिलकर सेक्टर-168 एक्सप्रेस वे के आसपास वसूली कर रहा था। वसूली के समय वह सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल कर गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। इस कारण ट्रक चालक कुछ बोल नहीं पाते थे। इसी का फायदा उठाकर वह अनाज या सब्जी ले जाने वाले वाहनों में कमियां निकालकर उनसे वसूली करता था। एक सूचना पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर-168 के पास से आरोपी इंस्पेक्टर मनोज सूरी समेत उसके दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=w9uAs1qW4bk
अपनी इसी करतूत की वजह से नोएडा से झांसी किया गया तबादला
गिरफ्त में आया मंडी निरीक्षक मनोज सूरी नोएडा में वर्ष 2008 से मंडी निरीक्षक पद पर तैनात था। आरोप है कि वह नोएडा में भी इसी तरह वसूली करता था। इसके चलते मार्च 2018 में उसका तबादला झांसी कर दिया गया। मगर उसके बाद सूरी फिर झांसी से मेडिकल लीव लेकर नोएडा में आकर वसूली करने लगा था। पुलिस ने मंडी निरीक्षक के पास से सरकारी गाड़ी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वह वसूली के लिए कर रहा था। जो मंडी सचिव की बताई जा रही है। पुलिस मंडी सचिव की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस संबंध में शिकायत करने वाले सहायक मंडी रविंद्र व उनके अधिकारियों से भी जानकारी मांगी जा रही है। इस मामले में किसी और की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
Published on:
29 Mar 2018, 12:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.