गाज़ियाबाद

कैराना व नूरपुर उपचुनाव में हार के बाद सीएम योगी ने पश्चिमी यूपी के कार्यकर्ताओं को पढ़ाया ये पाठ

गाजियाबाद पहुंचकर सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया यह मंत्र
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि हमारे संगठन द्वारा रात्रि चौपाल का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में अब 12000 सभाएं हो चुकी हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता प्रथम चरण के कार्यक्रम के समय कैराना और नूरपुर के उपचुनाव में व्यस्त रहे। पिछले चार साल के कार्यकाल मेें पीए मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने 115 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनका केंद्र बिंदु गांव, गरीब, किसान और महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए ऋणमोचन योजना चलाई है। इससे पहले सीएम योगी के गाजियाबाद पहुंचने से पहले लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर पर रविवार की रात को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचे।

उन्होंने पुलिस चौकी में भागकर अपनी जान बचाई। फिलहाल विधायक ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले का मुकदमा अज्ञात में दर्ज काराया है। कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली सीएम योगी की बैठक में यह मुद्दा मुख्य रूप से उठने की संभावना है। सीए योगी की इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह, भाजपा पश्चिमी यूपी के प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम योगी का यह दौरा 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर हुआ है।

Published on:
18 Jun 2018 03:54 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी