
मुख्यमंत्री के आने से पहले बीजेपी विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस चौकी में भागकर बचाई जान
गाजियाबाद। अपराध मुक्त प्रदेश का दावा करने वाली बीजेपी सरकार के एक साल पूरा होने के बाद भी सूबे में क्राइम का ग्राफ कम नहीं हुआ है। महानगर में जहां आज सूबे के मुखिया का आगमन होगा वहीं उससे पहले गाजियाबाद जिला गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये हमला सरकार के विधायक पर हुआ है। जी हां आम जनता तो हर रोज किसी ना किसी अपराध का शिकार होती ही है, लेकिन अब तो सरकार के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर जानलेवा हमला हुआ है। हालाकि गनीमत रही की वो बाल-बाल बच गए। लेकिन इस घटना ने एक बाक फिर सुबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल घटना घटना दर रात की है। जब विधायक नंदकिशोर गुर्जर मवाना में हुए आरएसएस की बैठक में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। जैसे ही उनकी गाड़ी फर्रुखनगर गंग नहर पाइपलाइन पर हिंडन नदी के पास पहुंची, तभी अचानक बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर तोबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में विधायक के सुरक्षा गार्ड ने भी फायरिंग की। इसके साथ ही विधायक के चालक ने गाड़ी तेज गति में चलाई और कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी पर जाकर इसकी सूचना दी और फर्रुखनगर पुलिस चौकी में छुपकर बीजेपी विधायक ने अपनी जान बचाई। गनीमत रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन विधायक की गाड़ी में दो गोलियां लगी है। फिलहाल विधायक द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि कुछ दिनोें पहले ही नंदकिशोर गुर्जर खुद पर हमले की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इतना ही नहीं पुलिस पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
Updated on:
18 Jun 2018, 9:09 AM IST
Published on:
18 Jun 2018, 9:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.