गाज़ियाबाद

मुरादनगर हादसा: CM ने की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार और इंजीनियर पर रासुका लगाने के आदेश

Highlights - दोषी इंजीनियर और ठेकेदार से होगी पूरे नुकसान की वसूली - मृ्तकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता - डीएम-कमिश्नर को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 11:26 AM IST
cm-yogi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. मुरादनगर श्मशान घाट हादसे (Muradnagar Incident) के बाद भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। वहीं, इस घटना से आहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने घटना के जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका (NSA) लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पूरे नुकसान की भरपाई भी आरोपी ठेकेदार और इंजीनियर से करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश भी सीएम योगी ने दिए हैं।

ज्ञात हो कि मुरादनगर श्मशान घाट हादसे में मृतकों के परिजनों ने सोमवार को मुरादनगर में दो जगह सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों नेे शव रोड पर रखकर 15 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी की मांग की थी। जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के आलाधिकारियों के आश्वासन पर ही परिजन शांत हुए थे। अब इस मामले में सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन परिवारों, जिनके पास आवास नहीं हैं, उन्हें आवासीय सुविधा मुहैया करने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी

घटना को लेकर सीएम याेगी आदित्यनाथ ने अब सख्ती दिखाते हुए जिलाधिकारी और कमिश्नर को नोटिस भी जारी किया है, जिसमें पूछा गया है कि जब सितंबर में ही 50 लाख रुपए से ऊपर के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था, तो चूक क्यों हुई।

36 घंटे बाद ठेकेदार गिरफ्तार

बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष शामिल हैं। जबकि घटना के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को भी 36 घंटे बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।

Published on: