5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादनगर हादसा: विधायक नंदकिशोर गुर्जर का पत्र वायरल, शासन स्तर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Highlights - मुरादनगर हादसा के बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का पत्र वायरल - लोनी विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र - कहा- शासन स्तर पर बैठे कुछ अधिकारी निकायों के स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार में लिप्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jan 2021, 10:17 AM IST

गाजियाबाद. श्मशान घाट हादसे के बाद भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। ठेकेदार, अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच गठजोड़ को भ्रष्टाचार की अहम कड़ी माना जा रहा है। इसी कड़ी में लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की ओर राज्यपाल को एक पत्र लिखा गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें- मुरादनगर हादसा: फरार ठेकेदार अजय त्यागी पर इनाम घाेषित

भाजपा विधायकर नंदकिशोर गुर्जर ने राज्यपाल के नाम लिखे पत्र में मुरादनगर हादसे का जिक्र करते हुए शासन स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने की बात कही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिलास्तर पर की जा रही जांच को शासन में बैठे अधिकारी दबा रहे हैं या फिर जांच रिपोर्ट को गायब कर देते हैं।

उन्होंने आग लिखा है कि लोनी नगर पालिका की एक जांच शासन को भेजी गई थी, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कार्रवाई के बजाय दोबारा रिपोर्ट मांग ली। अब दोबारा जांच रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार व्यक्तिगत तौर पर मिलकर भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी का नतीजा है कि निकायों के स्तर पर भ्रष्टाचार पनप रहा है। अगर शासन में बैठे बड़े अधिकारी समय पर फैसला ले लें तो निश्चित रूप से मुरादनगर जैसी घटना न हो। लेकिन, शासन स्तर पर बैठे कुछ अधिकारी निकायों के स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यह भी पढ़ें- हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियाें ने ताजमहल में फरयाया भगवा, देखें वीडियो