5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियाें ने ताजमहल में फहराया भगवा, देखें वीडियो

पुलिस ने झंडा फहराने वाले सभी चाराें आराेपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। चाराें के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jan 2021, 11:08 AM IST

tajmahal_video.jpg

ताजमहल ग्राउंट में झंडा फहराते हिदू युवा वाहनी के पदाधिकारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा ( agra news in hindi ) हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियाें ने साेमवार काे ताजमहल (Taj Mahal ) परिसर ( ground ) में भगवा झंडा फहरा दिया. इन्हाेंने याेजनाबद्ध तरीके से झंडा फरहाते हुए नारेबाजी भी की और वीडियाे ( video ) भी बनाई गई. वीडियाे साेशल मीडिया ( social media ) पर वायरल हाेने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। सीआईएसएफ ने चाराें युवकों काे हिरासत ( arrested ) में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें: नाेएडा में आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फोन फटा, युवक की मौत

नियमाें का उल्लंघन करने के आराेपाें में सीआईएसएफ ने हिन्दु युवा वाहिनी के चार पदाधिकािरयाें काे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने इन्हे थाना ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया। आगरा पुलिस ने सभी चाराें आरोपियाें के खिलाफ धार्मिक भावनाओं काे ठेस पहुंचाने और उन्माद भड़काने की काेशिश करने के आराेपाे में मुकदमा दर्ज कर किया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के पैठ बाजार में अचानक लगी आग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ताजमहल में आरती करने और गंगाजल छिड़कने जैसे घटनाएं हाे चुकी हैं। साेमवार काे हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष गाैरव ठाकुर ने अपने साथियों के साथ ताजमहल परिसर में भगवा फहरा दिया। ये सभी लाेग अपनी जेब में झंडा लेकर अंदर पहुंचे। कुछ देर के लिए अंदर बैठ गए और फिर इन्हाेंने तेजी से अपनी जेब से झंडे निकाले और झंडें फहराते हुए हर-हर महादेव व जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इसी दाैरान का वीडियाे शूट करने के बाद साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश