
गाैतम भारती का फाइल फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नाेएडा. ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में आकाशीय बिजली गिरने से युवक का माेबाइल फोट फट गया. इस दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक गाैतम भारती की माैत हाे गई. सात माह पूर्व ही गाैातम की शादी हुई थी. अब अचानक माैत हाे जाने से इसके परिवार में काेहराम मचा हुआ है. नाेएडा ( noida ) पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही पता चला कि माैत किस कारण हुई.
( greater noida news ) जेवर के मोहल्ला रावतिया निवासी पुरुषोत्तम भारती ने थाना जेवर पुलिस काे सूचना दी के उससके भाई गौतम भारती पुत्र राज कुमार भारती उम्र करीब 20 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से मृत्यु हो गई है. पुरुषोत्तम ने बताया कि मेरा भाई गौतम रविवार की शाम खेत पर घूमने गया था. वह तेज बारिश में घिर गया. परिजनों ने उसकी रात भर तलाश की, मगर वह नहीं मिला. सोमवार की सुबह पड़ोस के लोग पशुओं के लिये चारा लेने खेतों में गये तो उन्होंने झोपड़ी में चारपाई पर गौतम को पड़े देखा. उसके मुंह और कान से खून बह रहा था और बुरी तरह झुलस गया था. पुरुषोत्तम ने बताया कि उसके भाई गौतम की लॉकडाउन के दौरान सात माह पूर्व ही शादी हुई थी. मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुरुषोत्तम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके पिता राजकुमार मजदूरी करते हैं.
जेवर के थाना प्रभारी का कहना है गौतम तेज बारिश बारिश से बचने के लिए वह खेतों में बनी झोपड़ी में बैठ गया और ईयरफोन लगाकर फोन पर बात करने लगा. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फोन फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सोमवार को उसका शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट में माैत के सही कारणों का पता चल जाएगा।
Published on:
5 Jan 2021, 9:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.