
हाद्से के बाद राहत कार्य में जुटी टीम
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( latest ghazibad news ) मुरादनगर में श्मशान घाट में लिंटर गिरने से हुई 25 लोगों की मौत के मामले में फरार ठेकेदार पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन ठेकेदार अजय त्यागी फरार है।
( muradnagar news ) मुरादनगर स्थित जिस श्मशान घाट में हादसा हुआ उसके जीर्णोद्धार के लिए करीब 50 लाख रुपये में ठेका अजय त्यागी को दिया गया था। दो महीने पहले ही यहाँ एक बरामदे का निर्माण किया गया था। रविवार की सुबह करीब 40 लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। सभी लोग बारिश से बचने व मौन धारण करने के लिए बरामदे में खड़े थे। अचानक बरामदे का लेंटर भरभरा कर गिर गया जिसमें सभी सभी लोग दब गए थे।
आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 28 लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया था लेकिन 12 लोगों की माैके पर ही मौत हो गई थी। बाद में मरने वालों का आकड़ा 25 तक पहुंच गया। इस मामले में निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार अजय त्यागी समेत नगर पालिका की ईओ और जूनियर इंजीनियर समेत कई लाेगाें पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह समेत पुलिस ने तीन आराेपियाे काे गिरफ्तार कर लिया लेकिन ठेकेदार का काेई पता नहीं चला। उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिशें दी गई लेकिन ठेकेदार है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि फरार ठेकेदार पर 25 हजार का ईनाम घाेषित कर दिया गया है।
Updated on:
4 Jan 2021, 10:03 PM IST
Published on:
4 Jan 2021, 9:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.