5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादनगर हादसा : भीम आर्मी चीफ ने कहा मृतक आश्रितों काे 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार

दुर्घटना पर याेगी सरकार काे घेरा ट्वीट में लिखा याेगी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पाेल खोलता है दुखद हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 4 Jan 2021, 4:35 PM IST

bhim_army.jpg

भीम आर्मी चीफ का ट्वीट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर. भीम आर्मी चीफ ( Bhim Army chief ) व आजाद समाज पार्टी के मुखिया एडवोकेट चंद्रशेखर ने मुरादनगर की घटना पर दुख जताते हुए मांग की है कि सरकार मृतक आश्रितों काे 25-25 लाख रुपये और घायलों काे उपचार के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायदा दे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 25 शवों को देख दहल गए डॉक्टर, सीएमओ बोले- करियर में दूसरी बार देखा इतना खौफनाक मंजर

ट्वीट करके उन्हाेंने इस दुर्घटना पर भाजपा सरकार काे भी घेरने की काेशिश की। अपने ट्वीट ( tweet ) में चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुरादनगर में हुआ श्मशान घाट हादसा याेगी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पाेल खाेल रहा है। सरकार काे सभी दाेषियों के खिलाफ एनएसए ( NSA ) की कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर घटना पर फूटा मृतकों के परिजनाें का गुस्सा शव रखकर हाइवे किया जाम, देखें वीडियो

साेमवार काे वह अपने छुटमलपुर स्थित आवास पर माैजूद थे। पत्रिका के साथ बातचीत में उन्हाेंने मुरादनगर हादसे काे बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही। उन्हाेंने यह भी कहा कि सरकार काे चाहिए कि मृतकाें के परिवारों में से एक-एक व्यक्ति काे सरकारी नाैकरी भी दी जाए।