5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ के पैठ बाजार में अचानक लगी आग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

दुकानों में था रेडीमेड और कॉस्मेटिक का सामान पुलिस और फायर ब्रिगेड ने लपटों पर पाया काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 4 Jan 2021, 8:27 PM IST

meerut.jpg

घटना के बाद माैके पर इकट्ठा व्यापारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में सेमवार काे अचानक आग लग गई। चौकीदार की सतर्कता के चलते इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को समय से दे दी गई जिसके चलते समय से दमकलकर्मियों की टीम पहुंच गई और आग की लपटों पर पर काबू पा लिया गया। वरना भीषण हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 25 शवों को देख दहल गए डॉक्टर, सीएमओ बोले- करियर में दूसरी बार देखा इतना खौफनाक मंजर

घटना साेमवार सुबह करीब छह बजे की है। लाल कुर्ती पैठ बाजार में कला मंदिर वाली गली में चौकीदार सुनील ने धुंआ उठता देखा। वह जैसे ही गली के अंदर गया तो अंदर आग की लपटें उठ रही थी। बिना देरी किए उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

यह भी पढ़ें: सरकार से पहले किसानों के तेवर सख्त, राकेश टिकेट बोले- वार्ता विफल होने पर करेंगे दिल्ली कूच

आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही थी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तीन चार दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मौेके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुकान मालिक भी आग की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। लालकुर्ती दुकान मालिकों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते बाजार के लोग एकत्र हो गए। जिन दुकानों में आग लगी है वे दुकानें कास्मेटिक आइटम और रेडीमेड गारमेंटस की हैं।

यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा : भीम आर्मी चीफ ने कहा मृतक आश्रितों काे 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार

आग से पूरी दुकानें जलकर राख हो गई लेकिन अन्य दुकानों को बचा लिया गया। व्यापारियों ने इस बात काे लेकर राहत की सांस ली है कि बड़ा हाद्सा टल गया। अग्निकांड से दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। लालकुर्ती थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश