गाज़ियाबाद

कांग्रेस नेता के भतीजे की अपहरण के बाद हत्या!

उर्स देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक अगले सुबह मिला शव
2 min read
Ghaziabad

मुरादनगर. उत्तर प्रदेश में एक कांग्रेस नेता के भतीजे का शव खाली प्लॉट में मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके चलते परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार रात उर्स का मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। शव मिलने की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता के घर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मुरादनगर के मेन रोड स्थित ममता वाली गली निवासी श्रीपाल ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। वहीं उनके बड़े भाई धनीराम किराना व्यापारी हैं। जानकारी के अनुसार धनीराम का 20 वर्षीय पुत्र सचिन मानसिक तौर पर कमजोर था। शनिवार रात सचिन खाना खाकर उर्स देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात एक बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह परिवार के लोगों को सूचना मिली कि सचिन का शव जलालपुर रोड स्थित गंगाविहार कॉलोनी में एक प्लॉट में पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता के घर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
07 May 2018 11:34 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी