1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बोली- चार लाख रुपये नहीं मुझे इंसाफ चाहिए

योगी जी देखिये, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सजा दिलवाने के बजाय आपकी पुलिस करवा रही चार लाख में समझौता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 May 2018, 10:30 AM IST

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कानून व्यवस्था में बड़े सुधार का दावा करें, लेकिन धरातल पर कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला फुगाना थाना क्षेत्र का है, जहां जंगल में ले जाकर एक दबंग युवक ने नाबालिक से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह परिजनों के साथ पुलिस के सामने इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों से सांठ-गांठ कर सौदेबाजी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा उसे ही धमकाकर चुप रहने की नसीहत दी। इसके बाद शाम को पीड़िता की अस्मत की कीमत 4 लाख रुपये तक पहुंच गई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई होते न देख पीड़ित परिवार चुपचाप अपने गांव को लौट गया।

यह भी पढ़ें- AMU में जिन्ना की तस्वीर विवाद पर आजम खान का बड़ा खुलासा

दरअसल, मामला फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शुक्रवार की शाम जंगल में गई नाबालिक किशाेरी से गांव के ही रहने वाले एक युवक ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह अपने घर पहुंची किशोरी ने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़ित परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को रेप मामले में ना तो रेप की रिपोर्ट दर्ज की और ना ही पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा। इधर, पूरे घटनाक्रम में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- जल्द सस्ता हाेगा सोना, तोड़ेगा 10 साल का रिकॉर्ड, खरीदारी के लिए रहें तैयार

वहीं पीड़िता ने मीडिया के कैमरे के सामने बताया कि वह खेत पर जा रही थी। इसी बीच उसके गांव के ही एक युवक उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और मेरी इज्जत लूटी। जब मैं इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने कहा कि 4 लाख रुपये दिलवाकर फैसला करवा देंगे। अब आरोपी पक्ष भी उन पर फैसले का दबाव बना रहा है। मगर मैं आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहती हूं। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें- योगीराज में तोड़ा गया बिग बॉस का ढाबा, बिग बॉस बोले- मोदी जी हमें पकोड़े तो बेचने दो

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश