1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीराज में तोड़ा गया बिग बॉस का ढाबा, बिग बॉस बोले- मोदी जी हमें पकोड़े तो बेचने दो

भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, सपा से जुड़े होने के चलते की गई कार्रवाई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 May 2018, 11:50 AM IST

Saharanpur

सहारनपुर. बिग बॉस सीजन-2 के विनर आशुतोष ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है कि अब हमें कम से कम पकोड़े तो बेचने दो। दरअसल, बिग बॉस का सहारनपुर में ढाबा है और गुरुवार को सहारनपुर नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने बिग बॉस आशुतोष कौशिक के ढाबे के बाहर रखे समान को भी तोड़ दिया। नगर निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर बिग बॉस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लिखा है कि अब कम से कम हमें पकोड़े तो बेचने दीजिए। इस पोस्ट पर अब लगातार कमेंट्स आ रहे हैं और राजनीति भी शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों ही पकौड़े बेचने का बयान दिया था और बिग बॉस ने इसी बयान पर निशाना साधते हुए अपने ढाबे पर हुई कार्रवाई की शिकायत सोशल मीडिया पर की है।

यह भी पढ़ें- OMG जब अंतिम संस्कार के बाद जिंदा घर लौटी महिला को देख उड़ गए सभी के होश

...तो क्या राजनीति कर रहे हैं बिग बॉस

बता दें कि आशुतोष कोशिक सहारनपुर के ही रहने वाले हैं आैर 2008 में बिग बॉस सीजन-2 के विनर रहे आशुतोष इंटरनेशनल फेम भी हैं। हाल ही में आशुतोष ने राजनीति में भी पदार्पण किया है वे समाजवादी पार्टी के नेता हैं। कैराना उपचुनाव से ठीक पहले जिस तरह से आशुतोष कौशिक ने यह पोस्ट की है उसे राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशुतोष कौशिक ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट ही नहीं डाली, बल्कि उन्होंने यह आरोप लगाया है कि जब से वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं तब से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है और यह दूसरी बार है जब उनका ढाबा तोड़ा गया है। आशुतोष कौशिक का यह भी कहना है कि जब पहली बार उनका ढाबा तोड़ा गया था तो उस दौरान उन्होंने नगर निगम से नपाई करने के बाद ही ढाबे का सामान रखा था, लेकिन एक बार फिर से उनके ही ढाबे पर कार्रवाई कर दी गई है। इससे साफ है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। आशुतोष कौशिक का यह भी कहना है कि उनके आसपास कई ऐसी दुकानें हैं, जिन्होंने अपना सामान उनसे भी आगे किया हुआ है। लेकिन, उन पर कार्रवाई नहीं की गई और मेरे ढाबे को तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन शामिल हुई ये बड़ी पार्टी, कैराना और नूरपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे ये प्रत्याशी

उनका आरोप है कि जबसे मैं समाजवादी पार्टी में आया हूं तब से मुझे निशाना बनाया जा रहा है। वहीं बिग बॉस के इस बयान को निराधार बताते हुए नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने कहा है कि अंसारी रोड पर लगातार शिकायतें आ रही थी। पिछले दिनों व्यापार मंडलों की बैठकों में भी यह बात उठाई गई थी कि अंसारी रोड से अतिक्रमण हटाया जाए। बिग बॉस के ढाबे पर ही कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उस पूरी लाइन पर अतिक्रमण हटाया गया है और बिग बॉस के ढाबे का तंदूर बाहर रखा हुआ था, जिसे हटाया गया है।

आप भी जानिये, आखिर शादी वाले दिन घोड़ी पर ही क्यों बैठता है दूल्हा