1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: जल्द सस्ता होगा सोना, तोड़ेगा 10 साल के रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में घटती डिमांड के चलते सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 May 2018, 1:03 PM IST

noida

नोएडा. सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, घटती मांग के चलते सोना बहुत जल्द सस्ता होने जा रहा है। शहर के प्रमुख सर्राफा व्यापारियों की मानें तों जल्द ही सोना खरीदने के लिए सबसे बेहतर समय आने वाला है। इसलिए सोने की खरीदारी करने वाले थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि इस बार सोने में होने वाली गिरावट 10 सालों का रिकाॅर्ड तोड़ देगी। हालांकि अभी 24 कैरेट सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 32 हजार के आसपास चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- OMG जब अंतिम संस्कार के बाद जिंदा घर लौटी महिला को देख उड़ गए सभी के होश

गाजियाबाद के सर्राफा व्यापारी गौरव गर्ग बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से सोने के भाव निरंतर बढ़ने की वजह से बाजार में सोने की बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है। जहां पहले सर्राफा बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं होती थी। अब यहां सन्नाटा पसरा रहता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में शादियों का सीजन खत्म हुआ है। शादियों में भी बाजार में कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिला। यही वजह है कि इस साल की पहली तिमाही में सोने की डिमांड पहले के मुकाबले काफी कम रही है। वे इसके पीछे सोने के बढ़ते भाव के साथ कमजोर होते रुपये और जीएसटी को भी बड़ी वजह मानते हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा को हराने के लिए महागठबंधन शामिल हुई ये बड़ी पार्टी, कैराना और नूरपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे ये प्रत्याशी

सोने की मांग में करीब 12 फीसदी की गिरावट

यहां बता दें कि हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें सोने के मांग 12 फीसदी गिरकर 87.7 टन बताई गई है। जबकि 2017 की पहली तिमाही में सोने की डिमांड 99.2 टन थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से मार्च के दौरान वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए भी सोने की मांग में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में जहां सोने की मांग करीब 12 प्रतिशत घटी है, वहीं चीन में 26 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

आप भी जानिये, आखिर शादी वाले दिन घोड़ी पर ही क्यों बैठता है दूल्हा

रिपोर्ट की मानें तो एक्सचेंज ट्रेडिड फंड्स के जरिए सोने में निवेश के मामले में जनवरी से मार्च के दौरान 66 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली है, जबकि सोने की छड़ों और सिक्कों की मांग में 15 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में 7 फीसदी की कमी आई है। यह 2008 के बाद किसी भी तिमाही में सबसे अधिक गिरावट थी।

योगी की मंत्री ने दलितों को लेकर दिया ऐसा बयान कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो-