गाज़ियाबाद

BREAKING: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का ऐलान, सबसे पहले इस प्रोग्राम की करेंगे शुरूआत

Highlights: -Ajit Pawar के इस्तीफा देने के बाद Devendra Fadnavis ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया -वहीं इस पर Congress की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है -कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajiv Tyagi ने BJP पर जमकर निशाना साधा

2 min read

गाजियाबाद। महाराष्ट्र (Maharashtra) में तीन दिन की भाजपा सरकार मंगलवार को गिर गई। डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) के इस्तीफा देने के कुछ देर बाद देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अपने इस्तीफे (Resignation) का ऐलान कर दिया। वहीं इस पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी (Rajiv Tyagi Congress) ने कहा कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है। संविधान दिवस के दिन भाजपा रूपी अलोकतांत्रिक शक्ति परास्त हुई और जिस तरह से भाजपा के विरूध कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए गठबंधन किया। यह दर्शाता है कि महाराष्ट्र अब प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ेगा।

त्यागी ने कहा कि जितने भी अभी तक भ्रष्टाचार के मामले रहे देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के उन्हें खोलकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने का काम कांग्रेस करेगी। प्रदेश के नौजवानों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए भी कांग्रेस संकल्पित है। कांग्रेस ये मानती है कि लड़ेंगे और जीतेंगे।

अजीत पवार पर दिया ये जवाब

वहीं अजीत पवार के एनसीपी में वापस आने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमारा गठबंधन शरद पवार की एनसीपी से है। वह एक सम्मानित नेता हैं और हम उनका सम्मान करते हैं। जिस तरह से पूरा घटनाक्रम घटा है वह दर्शाता है कि भाजपा सत्तालोलुपत है। गोवा में, उत्तराखंड में, मेघालय में और कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा ने किया। आज कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों के सामने भाजपा परास्त हुई।

शिवसेना का होगा मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट में साफ नजर आ रहा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे पर उन्होंने कहा कि जो भी तय होगा और शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। वैसे मुख्यमंत्री के चेहरे से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि जो हमारा न्यूनतम साझा प्रोग्राम हम जल्द से जल्द लागू करेंगे। महाराष्ट्र में किसानों की बड़ी समस्या है। नौजवानों और किसानों को इससे बड़ा लाभ होगा। कांग्रेस के नेतृत्व में देश ने तरक्की की है और अब महाराष्ट्र भी तरक्की करेगा।

Updated on:
26 Nov 2019 05:39 pm
Published on:
26 Nov 2019 05:37 pm
Also Read
View All
Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती