गाज़ियाबाद

इस इलाके में गोवंश मिलने से मचा हड़कंप, हिंदू संगठनों ने जमकर काटा बवाल

जैसे ही हिंदू संगठनों को गाय के अवशेष पड़े होने की जानकारी मिली तुरंत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 3:04 PM IST
hindu workers

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके में सोमवार को अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब इलाके के लोगों ने मिलिट्री ग्राउंड में गोवंश के अवशेष पड़े होने की खबर सुनी। जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना तो लोगों का हुजूम लग गया और इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए और थाना विजय नगर पहुंच कर उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वाले जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

हालांकि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मिलिट्री ग्राउंड में पड़े गोवंश के अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया और लोगों को भरोसा दिया कि यदि जांच में गोवंश के अवशेष पाए जाते हैं तो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बताते चलें कि सोमवार को गाजियाबाद थाना विजयनगर क्षेत्र मिल्ट्री ग्राउंड में बीफ मिलने की खबर से इलाके में हड़कम्प मच गया। इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो बजरंग दल की टीम मौके पर पहुची और यह सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके आधार मौके पर पहुंची पुलिस ने बीफ को कब्जे में लेकर जांच के लिए भिजवाने की तैयारी की। विजयनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन उसके बावजूद भी जैसे ही लोगों को इस खबर का पता चला तो बड़ी संख्या में भीड़ थाने पहुंची और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। यह सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो मौके पर डीएसपी मनीष सिंह खुद पहुंची और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल यह सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। यदि जांच के बाद प्राप्त अवशेष गोवंश पाया जाता है तो ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on: