मुबंर्इ के कारोबारी दस किलो सोना लेकर मेरठ से देर रात करीब 1:30 बजे वापस लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी में व्यापारी रोहित जैन उनके साथी दीपक ,किशन और ड्राइवर रामाशीष थे। सभी लोग करोड़ों की कीमत का दस किलो सोना लेकर गाजियाबाद के रास्ते मुबंर्इ लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे जैसे उनकी गाड़ी साहिबाबाद अंडरपास के नजदीक पहुंची। तभी एक दूसरी गाड़ी ने पीछा करते हुए आेवर टेक कर गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी में सवार सभी युवक पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए व्यापारियों की गाड़ी में सवार हो गये।