गाज़ियाबाद

दूध की डेयरी पर कार से पहुंचे आधा दर्जन बदमाश, मिनटों में ले गये लाखों रुपये की 5 भैंस- देखें वीडियो

Highlights डेयरी संचालक को हथियारों के बल पर लेकर की लूट बदमाशों के फरार होने पर पीडि़त ने पुलिस और परिजनों को दी सूचना पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भले ही पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही हो, लेकिन उसके बावजूद भी बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। रविवार रात भी आधा दर्जन बदमाशों ने थाना लोनी टोनिका सिटी इलाके कि चमन विहार कॉलोनी में एक दूध की डेयरी को अपना निशाना बनाया। एसयूवी कार में पहुंचे बदमाश हथियारों के बल पर लाखों रुपये की पांच भैंस लेकर फरार हो गये। पीडि़तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना लोनी ट्रॉनिका सिटी कि चमन विहार कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट में रविंद्र डेरी चलाता है। रविंद्र का कहना है कि रात करीब 12:00 से 1:00 बजे के बीच करीब आधा दर्जन बदमाश बड़ी एसयूवी कार में सवार होकर डेरी पर पहुंचे। जब तक कोई कुछ समझ पाता उन्होंने उन्होंने रविंद्र को हथियारों के बल पर लेकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद गले में भी रस्सी का फंदा लगा दिया। और फिर डेयरी पर खड़ी पांच भैंसो को लेकर आरोपी फरार हो गये। रविंद्र का कहना है कि करीब भैंस की कीमत करीब छह लाख रुपये है। बदमाशों के फरार होने के बाद रविंद्र द्वारा इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ट्रॉनिका सिटी रमेश राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब आधा दर्जन बदमाश डेरी से 5 भैंस और एक बच्चे को लेकर फरार हो गए हैं। सूचना के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
25 Nov 2019 05:33 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी