गाज़ियाबाद

रईसजादे ने राहगीरों को मारी टक्कर, आरोपी को छोड़ने पर भड़के लोग

शराब के नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को किया घायल
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां शराब के नशे में एक रईसजादे ने राहगिरों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने बजाय उसे छोड़ दिया।

मामला इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके का है, जहां शुक्र बाजार चौक के पास से एक होंडा सिटी कार सवार युवक तेज रफ्तार से गुजर रहा था। युवक की गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। नशे में गाड़ी चला रहे युवक ने एक ठेले वाले से भी जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बिजली घर की दीवार तोड़कर अंदर तक घुस गई। हालाकि कार के एयरबैग खुल जाने के वजह से चालक की जान बच गई।


वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों ने आरोपी शराबी कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालाकि लोगों का है कि जब वो पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें डांट कर चुप करा दिया, और उनकी शिकायत नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपी को भी छोड़ दिया।

पुलिस के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर इस तरह से लोग शराब पीकर कब तक लोगों को कुचलते रहेंगे और सिस्टम का एक हिस्सा यानी पुलिस यूं ही उन्हे छोड़ देगी। इससे तो इन घटनाओं पर लगाम लगने के बजाय बढ़ते ही जाएंगे। इतना ही नहीं इलाके के लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं यहां आए दिन होती रहती हैं और शाम होते ही लोग यहां गाड़ियों में बैठकर शराब के पैग छलकाने लगते हैं उसके बाद नशे में धुत होकर सड़कों पर तेज रफ्तार में कार चलाते हैं जिसके बाद यह हादसा होना तय है।

Published on:
10 May 2018 03:53 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी