गाज़ियाबाद

खुशखबरी: 1 दिन से लेकर 1 साल तक के बच्चों के कानों की फ्री में होगी जांच

गाजियाबाद के महिला अस्पताल में जांच केंद्र हुआ शुरू। पहले दिन 23 बच्चों के कानों की हुई जांच।
2 min read
doctor.jpg
एमबी हॉस्पिटल जूझ रहा है अन्य कार्मिकों के रिक्त पदों की समस्या से

गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल (district mahila hospital) में 1 साल तक के बच्चों के कान की जांच सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। इस जांच केंद्र में 1 दिन से लेकर 1 साल तक के बच्चों के कानों की जांच कराई जा सकती है। पहले दिन ही इस जांच केंद्र में 23 बच्चों के कानों की जांच की गई है। पहले दिन ही जिन बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों के कान की जांच कराई वह अस्पताल की इस पहल को बेहद सराहनीय मान रहे हैं, क्योंकि बच्चे के कानों का शुरू से ही यह पता लग जाता है कि बच्चे के कान में कोई खराबी तो नहीं है।

बच्चों के कान की जांच करने वाले ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट अनिल कुमार ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में एक दिन के बच्चे से लेकर 1 साल तक के बच्चों के कानों की जांच के लिए एक अलग से केंद्र बनाया गया है। जहां पर हर मंगलवार को बच्चों के कानों की जांच कराई जा सकती है। इस सेंटर पर पहले दिन 23 बच्चों के कानों की जांच की गई है। इससे बच्चों को काफी लाभ मिलेगा और समय पर उनका इलाज हो सकेगा।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संगीता गोयल ने बताया कि अक्सर यह देखने में आ जाता है कि कुछ बच्चों को बचपन से ही कान में खराबी होती है और जब वह बड़े होते हैं तब इसका पता चल पाता है। उसके बाद बच्चों के कान का इलाज होने में काफी परेशानी होती है और वह मुश्किल से ही ठीक हो पाता है। उसका इलाज भी महंगा होता है। इसलिए इस बात को गंभीरता से लेते हुए आज से जिला महिला चिकित्सालय में छोटे बच्चों के कान की जांच के लिए एक केंद्र स्थापित किया गया है। इस सेंटर पर सुबह 8:00 से 2:00 दोपहर तक हर मंगलवार को छोटे बच्चों के कान की जांच की जाएगी।

Published on:
16 Jun 2021 12:27 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी