जादुई फूल से असाध्य बीमारियों की आयुर्वेद और होम्योपैथिक में दवाएं बनती हैं। इसके फूल और तेल से बनी दवाएं मधुमेह और पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण हैं। इस फूल की नियमित चाय पीने से शुगर और अल्सर जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. कुंवर पाल के अनुसार जादुई फूल त्वचा के लिए गुणकारी है। अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, घबराहट, जलन चोट, मोच, खरोंच, घाव, रैसेज, पेट के विकारों के इलाज में ये फूल बहुत काम आता है।