गाज़ियाबाद

लालू यादव के समधी के घर ED की छापेमारी, 5 घंटे से चल रही कार्रवाई

ED Raid: ED की एक टीम ने शुक्रवार को लालू यादव के समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की है।

2 min read
 ED raid on SP leader Jitendra Yadav's House
सपा नेता जितेंद्र यादव

ED ने शुक्रवार सुबह सपा नेता जितेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की। ED की टीम वहां तमाम दस्तावेजों की जांच कर रही है। ये छापेमारी लैंड फॉर जॉब यानी जमीन के बदले नौकरी के मामले में हुई है। ED ने रेड के दौरान क्या बरामदगी की है, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

सपा नेता जितेंद्र यादव गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-15 में रहते हैं। इस कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। करीब पांच घंटे से कार्रवाई चल रही है। घर के सभी सदस्य अंदर हैं और उनके मोबाइल स्विच आफ करा दिए गए हैं। गेट पर एक व्यक्ति को तैनात किया गया है। घर में प्रवेश और निकास पर पूरी तरह से पाबंदी है।

राहुल के पास 25 करोड़ रुपए की है संपत्ति
बता दें, जितेंद्र यादव लालू यादव के समधी हैं। लालू यादव की बेटी रागिनी से जितेन्द्र यादव के पुत्र राहुल की शादी हुई है। राहुल यादव साल 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। चुनाव आयोग को दिये हलफनामे के मुताबकि राहुल के पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

रागिनी इंजीनियरिंग करने के दौरान काफी चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, 2006 में वह दशम फॉल में अपने कॉलेज के दोस्त के साथ घूमने गई थीं। इस दौरान हादसा हो गया था और दोस्त अभिषेक मिश्रा की डूबने से मौत हो गई थी।

पहले लालू यादव से पूछताछ कर चुकी है ED
ED और CBI इससे पहले इस घोटाले में राबड़ी देवी, लालू यादव से पूछताछ कर चुकी है। ED की ये कार्रवाई यूपी के अलावा बिहार और दिल्ली में कई जगहों पर की जा रही है। ED इससे पहले दिल्ली में फ्रैंड्स कालोनी में राजद नेता तेजस्वी यादव के घर रेड मार चुकी है। पटना में राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के घर पर भी ED की टीम पहुंची है। खबरों के मुताबिक, लालू की बेटी मीसा के घर भी ED की एक टीम पहुंची है।

Updated on:
10 Mar 2023 04:36 pm
Published on:
10 Mar 2023 04:28 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो