22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने BJP को दिया नया स्लोगन कहा- अबकी बार, छीनी मिठास, जानें मामला

Akhilesh Yadav on LPG Price Hike: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सपा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Mar 09, 2023

 Akhilesh Yadav comment on LPG price hike

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का घेराव किया है। उन्होंने होली से ठीक पहले रसोई गैस के दाम में 50 रुपए की वृद्धि का हवाला देकर योगी सरकार पर हमला बोला।

अबकी बार, छीनी मिठास- अखिलेश
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, “इस होली पर बीजेपी के महंगे सिलेंडर ने गुझिया की मिठास छीन ली। जनता कह रही है कि बीजेपी को हम नया नारा दे रहे हैं। अबकी बार, छीनी मिठास।” अखिलेश यादव ने इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।

एक तस्वीर में महिलाएं सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर रही हैं तो दूसरी तस्वीर में एक महिला चूल्हे पर रोटी बना रही है और पास में ही खाली सिलेंडर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा स्वर्ग, बीजेपी नेता का बयान

अखिलेश यादव ने इससे पहले अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, “अमेठी की बीजेपी सांसद सिलेंडर वाली एमपी हैं। होली आ गई है, लेकिन अभी गरीब को सिलेंडर नहीं मिला है।” वहीं सपा की महिला नेताओं ने 'सेल्फी विद सिलेंडर' कैम्पेन की शुरुआत की थी।

गैस की बढ़ती कीमत के मुद्दे को उठाया जाएगा
सपा की महिला नेताओं ने सिलेंडर के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। सपा नेता पूजा शुक्ला ने कहा था, “सोशल मीडिया पर चले अभियान के बाद सिलेंडर की कीमत को लेकर सड़क पर मोर्चा खोला जाएगा। इसके साथ ही जब स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगी तो उनसे मुलाकात कर गैस की बढ़ती कीमत के मुद्दे को उठाया जाएगा।”

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग